SMS मेडिकल कॉलेज के वार्ड में लगी आग:लाखों रुपए की मशीनें और रिकॉर्ड जला, 3 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

SMS मेडिकल कॉलेज के वार्ड में लगी आग:लाखों रुपए की मशीनें और रिकॉर्ड जला, 3 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू

जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजिकल वार्ड में आग लग गई। आग की जानकारी मिलने पर चौकीदार सुभाष ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को जानकारी दी। इस पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग का विकराल रूप देख कर पुलिस ने सिविल डिफेंस को भी मौके पर बुलाया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग लगने की सूचना पर दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

आग लगने की सूचना पर दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

एएफओ सुभम शर्मा ने बताया कि सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर घाटगेट कंट्रोल रूम को आग की जानकारी मिली। इस पर दमकल की 1 गाड़ी को मौके पर भेजा गया। आग माइक्रोबायोलॉजिकल वार्ड में लगी थी, जिसमें लाखों रुपए की मशीनें, दस्तावेज और कई उपकरण रखे हुए थे।आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस पर दमकल की 2 और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।

आग से माइक्रोबायोलॉजिकल वार्ड की लैब में रखी मशीनें और सामान जलकर खाक हो गया।

आग से माइक्रोबायोलॉजिकल वार्ड की लैब में रखी मशीनें और सामान जलकर खाक हो गया।

आग का विकराल रूप देख पुलिस ने सिविल डिफेंस की टीम को भी मौके पर बुला लिया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक अंदर रखी मशीनें और सामान जल गया। सूचना पर अस्पताल के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!