सलमान के घर फायरिंग केस के आरोपी ने आत्महत्या की:16 दिन से मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में था, चादर से फांसी लगाई

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सलमान के घर फायरिंग केस के आरोपी ने आत्महत्या की:16 दिन से मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में था, चादर से फांसी लगाई

मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस में 15 अप्रैल को अनुज (32) और सुभाष चंदर (37) को पंजाब से हिरासत में लिया था। - Dainik Bhaskar

मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस में 15 अप्रैल को अनुज (32) और सुभाष चंदर (37) को पंजाब से हिरासत में लिया था।

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग करने वालों को हथियार सप्लाई करने के आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में आत्महत्या कर ली। उसने चादर से फांसी लगा ली। अनुज को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस में 15 अप्रैल को अनुज (32) और सुभाष चंदर (37) को पंजाब से हिरासत में लिया था। दोनों ने इस घटना के लिए हथियार मुहैया करवाए थे। दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं। आत्महत्या की कोशिश करने वाला अनुज गांव में ट्रक में बतौर हेल्पर काम करता था।

वहीं दूसरा आरोपी सुभाष किसान है। दोनों आरोपियों पर पंजाब और हरियाणा में कई केस दर्ज हैं। दोनों कई सालों से लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर काम कर रहे थे।

सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी।

सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी।

अनुज और सुभाष ने 15 मार्च को पनवेल में सागर पाल और विक्की गुप्ता नाम के लड़कों को दो पिस्टल डिलीवर की थीं। इन्हीं पिस्टल की मदद से विक्की और सागर ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग की थी। विक्की और सागर को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया था, जबकि अनुज और सुभाष की गिरफ्तारी पंजाब में हुई थी।

6 आरोपियों पर लगी थीं मकोका की धाराएं
सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में आरोपियों के खिलाफ मकोका की धाराएं लगाई गई हैं। इसके अलावा मुख्य साजिशकर्ता अनमोल बिश्वोई और लॉरेंस बिश्नोई पर भी मकोका लगाया गया है। कुल 6 आरोपियों पर मकोका लगाया गया है। मकोका लगने से अब आरोपियों की जल्दी जमानत नहीं हो सकेगी। मकोका के तहत न्यूनतम सजा 5 साल जेल है।

Categories:
error: Content is protected !!