निर्विरोध निर्वाचन:राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के चुनाव में आचार्य निर्विरोध प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व विश्नोई उपाध्यक्ष बने

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

निर्विरोध निर्वाचन:राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के चुनाव में आचार्य निर्विरोध प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व विश्नोई उपाध्यक्ष बने

बीकानेर

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के धौलपुर में आयोजित प्रदेश महासमिति अधिवेशन में संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन हुए। नगर मंत्री महेश छींपा ने बताया कि संगठन के प्रदेश निर्वाचन में के शिक्षक नेता रवि आचार्य लगातार1 6वीं बार संगठन के विभिन्न पदों पर निर्विरोध निर्वाचित होने की श्रंखला में इस वर्ष रवि आचार्य प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा नोखा के ओमप्रकाश विश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

इसके साथ रमेश पुष्करणा प्रदेश अध्यक्ष चितौड़, महामंत्री महेन्द्र लखारा अजमेर, योगेश शर्मा अतिरिक्त महामंत्री कोटा निर्वाचित हुए है। आचार्य एवं विश्नोई को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर सुरेश व्यास,मोहमद फैजल, चन्द्रशेखर हर्ष,लेखराम गोदारा, लक्ष्मी शर्मा,ममता, दिनेश आचार्य,कैलाशदान, नरेन्द्र आचार्य,मोहनलाल भादू, महेश छिपा,चन्द्रकला, त्रिपुरारी चतुर्वेदी,अलसी राम विश्नोई, रमेश व्यास,नमामी शंकर आचार्य, लेखराम गोदारा, दानाराम भादू, पवन शर्मा,अनिल सोनी, विनोद पुनिया,दौलतराम, सुगनाराम गुरिया ने प्रसन्नता जताई।

Categories:
error: Content is protected !!