Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

एग्जाम देने निकली 8वीं की स्टूडेंट का किडनैप कर गैंगरेप:बाइक पर ले गए दो आरोपी; कमरे में बंद किया, 24 घंटे तक दरिंदगी की

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

एग्जाम देने निकली 8वीं की स्टूडेंट का किडनैप कर गैंगरेप:बाइक पर ले गए दो आरोपी; कमरे में बंद किया, 24 घंटे तक दरिंदगी की

8वीं क्लास का एग्जाम देने घर से निकली 13 साल की छात्रा को दो लड़के बाइक पर बैठाकर ले गए। फिर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ 24 घंटे तक दरिंदगी की गई। इसके बाद एक पेट्रोल पंप पर छोड़कर भाग गए। आरोपियों के खिलाफ नाबालिग के परिजनों ने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला दौसा में लालसोट इलाके के मंडावरी थाना क्षेत्र का है।

लालसोट एएसपी रामचंद्र सिंह नेहरा ने बताया- आरोपी मलारना डूंगर (सवाई माधोपुर) के रहने वाले हैं। एफआईआर दर्ज करने के बाद छात्रा का मेडिकल कराया गया है। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच नांगल राजावतान डीएसपी मानाराम गर्ग को सौंपी गई है।

मामले की जांच लालसोट एएसपी रामचंद्र सिंह नेहरा ने नांगल राजावतान डीएसपी को सौंपी है।

मामले की जांच लालसोट एएसपी रामचंद्र सिंह नेहरा ने नांगल राजावतान डीएसपी को सौंपी है।

गांव से निकलते ही बाइक पर ले गए
रिपोर्ट के अनुसार- मंडावरी थाना इलाके के एक गांव की 13 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ। छात्रा 14 दिसंबर (गुरुवार) को 8वीं की परीक्षा देने सुबह 9 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। गांव से बाहर निकलते ही रास्ते में बाइक पर आए सुरेश मीणा और उसके साथी ने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठा लिया।

दोनों आरोपी छात्रा को मंडावरी (दौसा) से 30 किलोमीटर दूर सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर में किसी सुनसान जगह ले गए। दोनों लड़कों ने गुरुवार को पूरे दिन और रात उसे वहां एक कमरे में रखा और दरिंदगी करते रहे।

दूसरे दिन पेट्रोल पंप के पास छोड़ भागे
अगले दिन यानी 15 दिसंबर को सुबह करीब 11:30 बजे वे छात्रा को बाइक से मलारना डूंगर में एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग गए। छात्रा को बैठकर रोता देख पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने उससे बात की।

छात्रा ने कर्मचारी को बताया कि दो लड़के उसे बाइक पर ले गए थे। रात में साथ रखा और अब यहां छोड़कर चले गए। कर्मचारी ने तुरंत मलारना डूंगर पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और छात्रा से बात की। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी। परिजन दोपहर में मंडावरी से मलारना डूंगर पहुंचे और छात्रा को अपने साथ ले गए।

मंडावरी पुलिस थाना में शनिवार रात मामला दर्ज कराया गया।

मंडावरी पुलिस थाना में शनिवार रात मामला दर्ज कराया गया।

अपने स्तर पर ही तलाशते रहे परिजन
परिजनों ने बताया कि 14 दिसंबर को जब शाम तक बेटी स्कूल से नहीं लौटी तो चिंता होने लगी। स्कूल से लेकर गांव, उसकी सहेलियों, टीचर्स और रिश्तेदारों के पास अपने स्तर पर ही तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं लगा। 15 दिसंबर को जब हमें मलारना डूंगर पुलिस से सूचना मिली कि छात्रा एक पेट्रोल पंप पर मिली है तो हम वहां पहुंच गए।

घर लौटकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई। कहा कि दो लड़के उसे किडनैप कर जबरन बाइक पर बैठाकर मलारना ले गए और गैंगरेप किया। परिजनों ने 16 दिसंबर को रात 9 बजे मंडावरी पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी सुरेश मीणा व उसके साथी के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!