NATIONAL NEWS

अलग अलग आयु वर्गों में हेजल, इशिका, परी, पूजा व रजनी बनीं लहरिया क्वीन 2024, मंच पर दिखा लहरिया संस्कृति का रंग

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। लहरिया क्वीन 2024 प्रतियोगिता का समापन रविवार देर रात्रि गंगाशहर स्थित हंसा गेस्ट हाउस में हुआ। पुष्प लक्ष्मी ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता लहरिया क्वीन की ब्रांड एम्बेसडर गरिमा विजय (मिस मूमल 2023) ने की। वहीं इंडिया सोलर के डायरेक्टर मनमोहन पुरोहित व मीरा शाखा की अध्यक्ष ऋतु मित्तल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। डॉ मल्लिका परवीन, प्रोफेसर सुनीता विश्नोई व संगीत गुरू सुमन शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अनिल अलंकार ग्रुप ने कार्यक्रम को अपने कैमरे में कैद किया। चार आयु वर्गों में आयोजित लहरिया क्वीन 2024 का खिताब जीतने के लिए 6 से 62 साल तक की प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। सबने राजस्थानी व भारतीय सभ्यता संस्कृति के अनुरूप लहराया परिधान पहनकर कैटवॉक की। डॉ पुष्पा शर्मा ने बताया कि लहरिया क्वीन प्रतियोगिता का उद्देश्य हमारी संस्कृति का प्रचार प्रसार करना है। सांस्कृतिक आइकन गरिमा विजय की प्रेरणा से एक साल पहले लहरिया क्वीन प्रतियोगिता शुरू की गई। इस दौरान गरिमा विजय ने सांस्कृतिक वेशभूषा अपनाने की अपील करते हुए प्रतिभागियों को टिप्स भी दिए। जूनियर वर्ग में हेजल भूरा व इशिका जैन, सब जूनियर में परी बोथरा, सीनियर में पूजा सोनी व सब सीनियर में रजनी कालरा लहरिया क्वीन 2024 बनीं। वहीं अलग अलग आयु वर्गों में वंशिका, रक्षिता कंवर व अनुराधा सुथार प्रथम रनर अप(द्वितीय स्थान) पर रहीं। सैकंड रनर अप(तृतीय स्थान) का खिताब गरिमा व्यास, ममता मोदी व पूजा सोनी ने हासिल किया। वहीं पीहू, टीना भारती व नेहा सोलंकी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान लहरिया सहित राजस्थानी लोक गीतों पर नृत्य पर प्रस्तुत हुआ।
डॉ पुष्पा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन रोशन बाफना ने किया। कार्यक्रम में जिला माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष कंचन राठी, प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष निशा झंवर, शहर माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष चंद्रकला कोठारी, मिस मूमल 2023 पारुल विजय, वी आर फाउंडेशन चेयरमैन अर्चना सक्सेना व सदस्य अमित मित्तल आदि शामिल रहे। लहरिया क्वीन प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं को राजकुमारी व्यास, दीपक शर्मा, हिताक्षी यादव, जय शर्मा, रामकुमार विश्नोई, हर्षिता शर्मा, अर्पिता जैन, कुशाल शर्मा आदि ने संभाला। इंडिया सोलर व केशव गोल्ड, लक्ष्मी फार्मा व डायग्नोस्टिक कार्यक्रम के सहयोगी थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!