ऑस्ट्रेलियाई महिला से स्पा के बहाने छेड़छाड़:देवगढ़ के हैरिटेज होटल में रुकी थी; आरोपी को ACJM कोर्ट में पेश किया

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

ऑस्ट्रेलियाई महिला से स्पा के बहाने छेड़छाड़:देवगढ़ के हैरिटेज होटल में रुकी थी; आरोपी को ACJM कोर्ट में पेश किया

आस्ट्रेलियाई महिला पर्यटक से देवगढ़ के हेरिटेज होटल में स्पा के दौरान छेडछाड़ करने वाला आरोपी राजू सिंह गिरफ्तार।  - Dainik Bhaskar

आस्ट्रेलियाई महिला पर्यटक से देवगढ़ के हेरिटेज होटल में स्पा के दौरान छेडछाड़ करने वाला आरोपी राजू सिंह गिरफ्तार। 

राजसमंद के देवगढ़ में हेरिटेज होटल में आस्ट्रेलियाई टूरिस्ट महिला के साथ स्पा के दौरान छेड़छाड़ की गई। आरोपी को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया था। रविवार को उसे नाथद्वारा एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जज ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आरोपी राजू सिंह को रविवार को देवगढ़ सीआई कमलेश्वर सिंह ने आरोपी को एसीजेएम कोर्ट में जज के सामने पेश किया। देवगढ़ तहसीलदार की मौजूदगी में शिनाख्त परेड की गई जिसमें पीड़िता ने आरोपी को पहचाना। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

देवगढ़ थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 35 वर्षीय टूरिस्ट महिला 15 दिसंबर को उदयपुर से देवगढ़ पहुंची थी। उसने माणक चौक स्थित देवगढ़ महल हेरिटेज होटल में चेकइन किया था। महिला थकावट और मसल पेन से पीड़ित थी। उसने होटल में मसाज के बारे में जानकारी मांगी तो पता चला कि होटल में अनुबंध पर स्पा भी संचालित किया जा रहा है। महिला ने स्पा संचालक राजू सिंह से आयुर्वेदिक इंडियन मसाज बुक कर ली।

राजसमंद का देवगढ़ हेरिटेज महल होटल। यहां अनुबंध पर आरोपी को स्पा सेंटर दिया हुआ था।

राजसमंद का देवगढ़ हेरिटेज महल होटल। यहां अनुबंध पर आरोपी को स्पा सेंटर दिया हुआ था।

महिला ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी राजू सिंह ने कहा कि उसके पास महिला कर्मी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में उसने मसाज सर्विस देने की बात कही और मसाज के दौरान छेड़छाड़ की। दोपहर 2 से ढाई के बीच उसे होटल में संचालित स्पा सेंटर पर मसाज ली थी। महिला ने रिपोर्ट में यह भी बताया कि वह पहले से दुष्कर्म पीड़िता है और ट्रॉमा से गुजर चुकी है। घटना के बाद महिला उसी शाम को देवगढ़ के बाजार में घूमने चली गई।

इस घटना के दूसरे दिन शनिवार 16 दिसंबर को महिला देवगढ़ से उदयपुर पहुंची और सूरजपोल थाने जाकर छेड़छाड़ होने की बात कही। मामला पर्यटन से जुड़ा होने के कारण महिला को पर्यटन थाने भेज दिया गया। पर्यटन थाने पर सीआई दीपिका ने महिला की पूरी बात सुनी और महिला को लेकर उदयपुर से देवगढ़ पुलिस थाने पहुंचीं। जहां महिला की ओर से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विदेशी महिला से छेड़छाड़ की सूचना मिलने पर राजसमंद एएसपी शिव लाल बैरवा भी देवगढ़ पुलिस थाने पहुंचे। शनिवार रात स्पा संचालक राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था।

जानकारी के अनुसार विदेशी महिला इंडिया टूर के दौरान उदयपुर-राजसमंद घूमने आई थी। वह उदयपुर रुकी थी। इसके बाद राजसमंद के देवगढ़ पहुंची थी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!