केंद्रीय मंत्री डॉ. अर्जुन राम करेंगे डूँगर महाविद्यालय में विभिन्न उद्घाटन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”119252″]

बीकानेर।संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूँगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि केंद्रीय मंत्री माननीय डॉ. अर्जुन राम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य एवं कर-कमलों से शनिवार को महाविद्यालय में नव-निर्मित वाचनालय, बी.बी.ए, बी.सी.ए. विभाग तथा संगीत विभाग का उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न होगा । इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम के माननीय विधायक डॉ. जेठानंद व्यास, शिक्षाविद डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। डॉ. पुरोहित ने बताया कि यह कार्यक्रम डूँगर महाविद्यालय के राम रंगमंच पर प्रातः 10:15 बजे सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया कि माननीय मंत्री महोदय एवं अतिथियों द्वारा डूँगर कॉलेज में निर्माणाधीन प्रेक्षागृह का भी निरीक्षण करेंगे।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!