NATIONAL NEWS

निशक्त प्रभुजन के लिए अपना घर आश्रम, नोखा में रोटरी क्लब, बीकानेर द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। रोटरी क्लब, बीकानेर द्वारा संचालित आचार्य श्री ननेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से शनिवार, दिनांक 09 फरवरी 2024 को अपना घर आश्रम, नोखा में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया एवम् निःशुल्क दवाईयों उपलब्ध करवाई गई।

इस शिविर में के डॉ आशीष जोशी एवम् सहायक चांदाराम द्वारा 90 निशक्त प्रभुजन के नेत्र जांच की गई, आपरेशन के लिए चयनित 12 प्रभुजन का आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय, नोखा रोड़ गंगाशहर में निःशुल्क आपरेशन रविवार को किया जायेगा।

इस शिविर में रोटरी क्लब बीकानेर के आर. पी. बलेचा, मुकेश कुलरिया, बी. के. गुप्ता, ओमप्रकाश मोदी, सुनील सारड़ा (अध्यक्ष सत्र 24-25) एवम् अध्यक्ष हरीश कोठारी ने सहभागिता निभाई एवम् अपना घर आश्रम के सेवा साथियों का पूर्ण सहयोग रहा ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!