बीकानेर ।जिले के नोखा क्षेत्र स्थित मूलवास गांव 15 अप्रैल को एक भव्य धार्मिक आयोजन का साक्षी बनेगा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी इस दिन मुंबई से विशेष विमान द्वारा बीकानेर के नाल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से वे दोपहर 4 बजे विशेष हेलीकॉप्टर से मूलवास गांव स्थित बीएनपी इंटीरियर मुंबई के चेयरमैन पूनम कुलरिया के विला पहुंचेंगे।शाम 5 बजे विला परिसर में धर्मसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें बागेश्वर सरकार का दिव्य प्रवचन होगा। इस विशेष आयोजन के लिए भव्य पंडाल की व्यवस्था की गई है, और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। हेलीपेड पर पूनम कुलरिया, भंवर नरसी और कुलरिया परिवार के अन्य सदस्य स्वयं महाराज श्री का स्वागत करेंगे। धर्मसभा से पूर्व कुलरिया परिवार को बागेश्वर सरकार का आशीर्वाद प्राप्त होगा।इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
Latest Posts
- ईसीबी में ‘प्रारम्भ-द्वितीय’ के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, रोमांचक मुकाबलों में विजेताओं ने मारी बाजी

- सोमवार को देशनोक में देवीसिंह भाटी वार्ड-वार कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे

- विशाल सुपर स्पेशलिटी कैंप सैकड़ों लोगों ने लिया स्वास्थ परामर्श वंदे मातरम टीम

- 100 वर्षों के इतिहास को किया स्मृत, भामाशाहों का हुआ सम्मान..

- बीकानेर में जुंटो की भव्य डीलर मीट, किचन अप्लायंसेज की नई रेंज का प्रदर्शन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


