GENERAL NEWS

महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र की महिला सशक्तिकरण को पहल : गंगाशहर सिलाई केंद्र के नए सेंटर का उद्घाटन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र द्वारा गंगाशहर सिलाई केंद्र के नए सेंटर का उद्घाटन समारोह रखा गया। जिसकी शुरुआत प्रार्थना के साथ की गई ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर डॉ रश्मि सारस्वत ने कार्यक्रम में स्वावलंबन योजना के बारे में बताते हुए सभी को उदबोधित किया और बताया कि किस प्रकार जयपुर केंद्र में बनाए गए जूट बैगों को लोगों ने पसंद किया और उसके आर्डर प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि यह महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर समाज में परिवर्तन की सशक्त माध्यम बनेगी इस हेतु उन्हें लगातार प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है ।
सीएसआर फंडिंग करने वाली केयर स्ट्रीम कम्पनी की लीगल हैड फ्लोरा एवं एच आर प्रियंका ने भी कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही केंद्र के प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की।
नए केंद्र में प्रशिक्षण हेतु 10 बलिकाओं से शुरूआत की गई ।कार्यक्रम में स्वल्पाहार रखा गया।साथ ही प्रशिक्षक के रूप में इसी केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रशिक्षु को ही नियुक्त किया गया है।
। कुछ प्रशिक्षित बालिकाएं जूट बैग सिलाई कोर्स करने की इच्छुक है। एक महिला प्रशिक्षणार्थी
ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उसने बीकाणा वीरा केंद्र के सहयोग से किस प्रकार अपने जीवन को नया मोड़ दिया है और डॉ रश्मि जी के जयपुर में करवाए गए फैशन शो के कारण उनके व्यक्तित्व में निखार आया और वह आत्मनिर्भर बन पाई।
इसके साथ ही
प्रशिक्षित सभी बालिकाओं ने अपने कार्य का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वीरा संतोष नाहटा ने सिलाई केंद्र के लिए एक कूलर भेंट किया।
अध्यक्ष वीरा श्रुति बोथरा ने
सभी अतिथि गण का स्वागत प्लांट देकर के किया । कार्यक्रम का संचालन करते हुए वीरा मनीषा डागा ने आयोजन की जानकारी दी एवं
सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में कोषाध्यक्ष मिथिला भूरा ने मेहमानों से नए केंद्र का रिबन कटवाकर इनोगरेशन करवाया । कार्यक्रम में जोन सचिव वीरा रेनू गुजरानी, वीरा डॉ आशु मलिक , वीरा भारती गहलोत,वीरा सुमन बोथरा,वीरा जया सेठिया, वीरा सरिता बोथरा, वीरा नीलम दफ्तरी ,वीरा मंजू नौलखा,वीरा संतोष नाहटा एवं वीरा सरिता कोठारी उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!