मायके से पत्नी नहीं आई तो खुद का गला रेता:ससुराल से लौटकर किया सुसाइड, आंगन में खून से लथपथ पड़ा मिला

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मायके से पत्नी नहीं आई तो खुद का गला रेता:ससुराल से लौटकर किया सुसाइड, आंगन में खून से लथपथ पड़ा मिला

मायके (पीहर) से पत्नी नहीं आई तो युवक ने अपना गला रेतकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। घटना के समय युवक घर पर अकेला था। मामला झुंझुनूं शहर के बाकरा रोड इलाके का है।

कोतवाल राममनोहर ठोलिया ने बताया- इस्लाम नगर, पंवार स्कूल के पास इमरान (25) नाम के युवक के खुद की गर्दन पर चाकू से वार कर सुसाइड की सूचना मिली थी। अस्पताल पहुंचे तो युवक की मौत हो चुकी थी। पहली नजर में मामला खुदकुशी का लग रहा है। मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक परिजनों की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है। बॉडी को बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

मकान के अहाते में इमरान औंधे मुंह पड़ा था। गले से खून बह रहा था। लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।

मकान के अहाते में इमरान औंधे मुंह पड़ा था। गले से खून बह रहा था। लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।

इलाके के लोग बोले- पत्नी पीहर गई थी

झुंझुनूं शहर के इस्लाम नगर में स्थानीय लोगों ने बताया कि इमरान खानजादा पुत्र सलीम खानजादा सब्जी का ठेला लगाता था। मकान में वह अपनी बीवी-बच्चों के साथ रहता था। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। दो बच्चे हैं। इमरान अपने परिवार से अलग रहता था। इन दिनों बीवी मायके गई हुई थी। इमरान मंगलवार को अपनी पत्नी के मायके से ही लौटा था।

जानकारी में सामने आया कि इमरान का पत्नी से विवाद चल रहा था। वह उसे लेने अपने ससुराल गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे लौटने के बाद उसने गले को चाकू से काटकर सुसाइड कर लिया। लोगों ने बताया कि घटना के दौरान घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। इमरान पेट के बल घर के आंगन में पड़ा हुआ था। उसके गले से लगातार खून बह रहा था।

पुलिस ने रात 8 बजे घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस ने रात 8 बजे घटनास्थल का मुआयना किया।

युवक ने खून से लथपथ देखा

घर के पास से निकलने वाले एक युवक ने इमरान को पड़े देखा। वह चिल्लाकर मोहल्ले के अन्य लोगों को जानकारी दी। इसके बाद काफी संख्या में लोग जुट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने ऑटो में युवक को बीडीके अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Categories:
error: Content is protected !!