GENERAL NEWS

राजस्थान एजुकेशन एम्पलाई वेलफेयर एसोसिएशन ”रीवा” संगठन की बैठक संपन्न..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



बीकानेर। प्रदेश कार्यसमिति एवं संगठन की बैठक संपन
गांधी पार्क, बीकानेर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन के विकास एवं कर्मचारी कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता ’श्रीमती पिंकी जोशी’ ने की, जबकि ’श्रीमती अनीता चैधरी’ एवं ’श्रीमती उर्मिला उपाध्याय’ ने कार्यवाही में सहयोग प्रदान किया।
प्रमुख निर्णय एवं गतिविधियाँ’
1.संवैधानिक संशोधन

  • संगठन के संविधान की ’धारा 6 एवं 11’ में आंशिक संशोधन करते हुए सदस्यता संख्या बढ़ाने, सदस्यता राषि का निर्धारण, विभिन्न पदाधिकारियों की संख्या एवं जिला व उपषाखा के गठन, और ’महिला प्रकोष्ठ’ के निर्माण का निर्णय लिया गया।
    -’11 सदस्यीय कोर कमेटी’ के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे आगामी बैठक में अनुमोदित किया जाएगा।
  1. सदस्यता शुल्क
  • वार्षिक सदस्यता शुल्क रू. 20 निर्धारित किया गया, जो ऑनलाइन माध्यम से ही लिया जाएगा।
  1. डिजिटल पहल
  • संगठन का ’टेलीग्राम चैनल’ बनाने और ऑनलाइन गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं रीवा वाट्सअप ग्रुप से जुडें लोगों की सूचना संकलित करने हेतु आॅनलाईन सूचना तैयार कर सूचना संकलित करने का निर्णय लिया गया।
    4.पदाधिकारियों की नियुक्ति
  • ’श्री राजेंद्र बिश्रोई’ (उप-शाखा अध्यक्ष, नोखा) एवं ’श्री प्रमोद शर्मा’ (जिला अध्यक्ष, बीकानेर) की नियुक्तियों को अनुमोदित किया गया।
  • ’श्री राजेंद्र भाटी एवं श्री राजेन्द्र विष्नोई’ को राज्य स्तरीय मंत्रालय कर्मचारियों में पुरस्कार प्राप्त होने पर संगठन की ओर से अभिनंदन किया गया तथा संगठन के श्री सुरेष जी केषवानी के पुत्र का ए.आई. विषय पर कनाड़ा पत्र वाचन हेतु चयन होने पर हार्दिक अभिनंदन किया गया तथा श्री अभय सिंह राजपुरोहित के द्वारा 11 वे विषय में पीजी करने पर हार्दिक अभिनंदन किया गया है।
  1. महिला प्रकोष्ठ का गठन
  • ’श्रीमती पिंकी जोशी, अनीता चैधरी एवं उर्मिला उपाध्याय’ को महिला प्रकोष्ठ के लिए पदाधिकारियों के चयन हेतु अधिकृत किया गया।
  1. शिक्षक/ कर्मचारी कल्याण
  • विद्यालय शिक्षक/ कर्मचारियों के कल्याण एवं विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
    ’समापन’
    संगठन ने सभी सदस्यों से आगामी योजनाओं में सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की है। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने संगठनात्मक एकता एवं कर्मचारी हितों की रक्षा के प्रति संकल्प दोहराया। आजा की बैठक में मुख्य रूप से भाग लेने वालों में श्री अभय सिंह, श्री भीष्म महर्षि, श्री अनिल स्वामी, श्री जाकिर हुसैन, श्री मनोज सैन, श्री जितेन्द्र सिंह, श्री धर्मपाल चैधरी, श्री राजेन्द्र मोदी, श्री शिव शंकर जोशी, उमेश सेवग, जगदीश जोईया, शिव तिवाडी, माधों सिंह, आनंद यादव, बिट्ठल पुरोहित, किषन पंचारिया, षिव रतन गोदारा, देवकरण, महेन्द्र चैहान, अजमल हुसैन, महेष मोदी, जितेन्द्र गहलोत, मुकेष, विनोद कुमार, प्रमोद शर्मा एवं प्रदीप जोशी आदि शामिल थे।
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!