सिक्किम में दर्दनाक सड़क हादसा, सेना के 16 जवान शहीद; खाई में गिरा वाहन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सिक्किम में दर्दनाक सड़क हादसा, सेना के 16 जवान शहीद; खाई में गिरा वाहन


सिक्किम के जेमा में एक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए हैं। एक तीखे मोड़ से गुजरते वक्त सेना का ट्रक गहरी खाई में गिर गया, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। सेना ने इसकी पुष्टि की है।
सिक्किम के जेमा में एक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए हैं। एक तीखे मोड़ से गुजरते वक्त सेना का ट्रक गहरी खाई में गिर गया, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शुक्रवार को उत्तर सिक्किम के जेमा में यह घटना हुई। दुखद सड़क हादसे में 16 बहादुर जवानों की जान चली गई। जिस वाहन के साथ यह हादसा हुआ है, वह सेना के ही काफिले की तीन गाड़ियों में से एक था। ये गाड़ियां चत्तेन से थांगू की ओर जा रही थीं।
इसी दौरान एक तीखे मोड़ से गुजकते वक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान चलाया गया और 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर निकाला गया। इस हादसे में शहीद वालों में 3 जूनियर कमिशंड अधिकारी हैं और 13 सैनिक हैं। सेना की ओर से शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्ति की गई है।

Categories:
error: Content is protected !!