सेमूनौ इंटरनेशनल टेक्नो स्कूल में विज्ञान कार्यशाला (लर्निंग बाय डूइंग) का हुआ आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सेमूनौ इंटरनेशनल टेक्नो स्कूल में विज्ञान कार्यशाला (लर्निंग बाय डूइंग) का हुआ आयोजन।
बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने के लिए सेमूनौ इंटरनेशनल टेक्नो स्कूल द्वारा विज्ञान कार्यशाला (लर्निंग बाय डूइंग) का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। भौतिक शास्त्र विशेषज्ञ डॉक्टर रविंद्र मंगल ने घर पर उपलब्ध वेस्ट चीजों जैसे वॉटर बॉटल, स्क्रू, आइसक्रीम स्टिक आदि के माध्यम से भौतिक विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को समझाया। ध्वनि यंत्र माउथ अंग तथा पनडुब्बी का वर्किंग मॉडल बनाकर समझाया। इसमें छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई वह स्वयं प्रयोग किया। रसायन शास्त्र विशेषज्ञ डॉक्टर विजयश्री ने कलर ब्लास्ट और अदृश्य स्याही जैसी जीवित व मजेदार प्रयोग करके दिखाएं। इन प्रयोगों में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं एवं परिवर्तन की जानकारी दी। संस्थापक डॉ. नीलम जैन ने बताया कि ऐसी कार्यशालाओं का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना तथा विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को मजेदार तरीके से सिखाना है। उन्होंने मुख्य अतिथियों का सम्मान करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!