14 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:बिना नंबरी बाइक और 13 हजार रुपए जब्त, डेढ़ लाख का है गांजा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

14 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:बिना नंबरी बाइक और 13 हजार रुपए जब्त, डेढ़ लाख का है गांजा
डीएसटी और नगरफोर्ट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगरफोर्ट थाना क्षेत्र में 14 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से मोबाइल, बाइक और 13 हजार 100 रुपए जब्त किए हैं। उनियारा थाने के एएसआई रतन लाल ने बताया एसपी मनीष त्रिपाठी के आदेश पर इन दिनों अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए मुखबिर से लेकर तकनीकी सहयोग किया जा रहा है। गस्त को भी और अधिक प्रभावी किया गया है। इस कड़ी में रात को नगरफोर्ट थाना क्षेत्र में डीएसटी टीम के इंचार्ज सीआई जितेंद्र सिंह और नगरफोर्ट थाना प्रभारी सलीम खान मय जाप्ते गस्त पर थे।इस दौरान बालूंदा चौराहे पर एक काले रंग की बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। उसके पास कट्टे में रखे सामान के बारे में भी पूछा तो वह शकपका गया और कुछ नहीं बोला। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 14 किलो 400 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी नगरफोर्ट थाना क्षेत्र के सतवाड़ा निवासी जंसी लाल पुत्र छोटू लाल मीणा को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल, बाइक और 13 हजार 100 रुपए जब्त किए हैं। इसकी जांच बनेठा थानाप्रभारी भंवर लाल मीणा को सौंपी है। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है।

Categories:
error: Content is protected !!