Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

अमित शाह चुनेंगे हरियाणा का CM:BJP ने 2 ऑब्जर्वर तय किए, 16 को विधायक दल की बैठक; अनिल विज नड्‌डा से मिले

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अमित शाह चुनेंगे हरियाणा का CM:BJP ने 2 ऑब्जर्वर तय किए, 16 को विधायक दल की बैठक; अनिल विज नड्‌डा से मिले

2 दिन पहले नायब सैनी ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी। - Dainik Bhaskar

2 दिन पहले नायब सैनी ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी।

हरियाणा के नए CM के चुनाव के लिए BJP ने अमित शाह को ऑब्जर्वर लगा दिया है। उनके साथ मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव भी रहेंगे। पिछले 5 वर्षों में यह दूसरा मौका होगा, जब उत्तर प्रदेश के बाद शाह हरियाणा में ऑब्जर्वर बनकर आ रहे हैं।

प्रदेश के नए CM का शपथग्रहण 17 अक्टूबर को पंचकूला के परेड ग्राउंड में होगा। उससे पहले 16 अक्टूबर को चंडीगढ़ में विधायक दल की मीटिंग बुलाई गई है। जिसमें दोनों ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे।

वैसे तो प्रदेश में पार्टी ने नायब सैनी को CM चेहरा बनाया था। विधायक दल की मीटिंग में उन्हें ही नेता चुना जा सकता है। मगर, अमित शाह को ऑब्जर्वर लगाने से अब कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।

हरियाणा के चुनाव में शाह के दखल का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी चुनाव के दौरान शाह ने पंचकूला में नायब सैनी को सीएम चेहरा घोषित कर दिया था। इसके बाद टिकट बंटवारे में भी शाह आखिरी वक्त तक एक्टिव रहे।

यहां तक कि दक्षिणी हरियाणा की अहीरवाल बेल्ट में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत के कट्‌टर विरोधी राव नरबीर तो सीधे शाह से मिलकर टिकट ले आए थे। उन्होंने चुनाव में बादशाहपुर सीट से जीत हासिल की है। अब उनके मंत्री बनने के भी चांसेज हैं।

इसके अलावा जब टिकट बंटवारे की बात लगभग फाइनल हो चुकी थी और केंद्रीय चुनाव समिति में 67 नाम तक फाइनल हो गए थे तो शाह ने पार्टी को दोबारा सर्वे करने को कह दिया। इसके बाद नए सिरे से कैंडिडेट तय कर उनकी घोषणा की गई। जिसका रिजल्ट भी दिखा कि कांग्रेस की लहर के दावे के बीच BJP ने 90 सीटों वाली विधानसभा में 46 के बहुमत से ज्यादा 48 सीटें जीत लीं।

ऑब्जर्वरों की नियुक्ति का लेटर…

उधर, शपथ ग्रहण की तैयारियों के बीच पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात की। वहीं राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और उनकी बेटी भाजपा विधायक श्रुति चौधरी ने दिल्ली में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात हुई।

पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने दिल्ली में जेपी नड्‌डा ने मुलाकात की।

पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने दिल्ली में जेपी नड्‌डा ने मुलाकात की।

यूपी में 2022 में योगी को दूसरी बार सीएम बनाने गए थे शाह इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भाजपा हाईकमान ने 14 मार्च 2022 को यूपी में ऑब्जर्वर बनाकर भेजा था। उनके साथ झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास भी थे। भाजपा ने 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत हासिल किया था। अमित शाह की मौजूदगी में वहां योगी आदित्यनाथ का नाम लगातार दूसरी बार यूपी के सीएम पद के लिए फाइनल किया गया था।

पहले दिन यह विधायक ले सकते हैं शपथ समारोह में नायब सैनी के साथ विपुल गोयल, महीपाल ढांडा, कृष्ण बेदी, कृष्णलाल पंवार, रणबीर गंगवा, सुनील सांगवान, बिमला चौधरी, लक्ष्मण यादव, अरविंद शर्मा और श्याम सिंह राणा शपथ ले सकते हैं।

अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए चुनाव रिजल्ट आने से लेकर अब तक क्या हुआ…

8 अक्टूबर को भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला हरियाणा विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 8 अक्टूबर (मंगलवार) को आए, जिसमें भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला। भाजपा के खाते में 48 सीटें आईं। 3 निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को समर्थन दे दिया। ऐसे में भाजपा के पास कुल 51 विधायक हो गए हैं। भाजपा को समर्थन देने वाले विधायकों में बहादुरगढ़ से राजेश जून, गन्नौर से देवेंद्र कादियान और हिसार से सावित्री जिंदल शामिल हैं।

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

नायब सैनी दिल्ली में PM समेत अन्य नेताओं से मिले भाजपा को बहुमत मिलने के बाद CM नायब सैनी 9 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से भी मिले।

इसके बाद चर्चा शुरू हुई कि मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 12 अक्टूबर को होगा। हालांकि PM मोदी के विदेश दौरे के कारण इसे टाल दिया गया। इसके बाद 15 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह की बात सामने आई।

कुरुक्षेत्र में धान खरीद का जायजा लेते नायब सिंह सैनी।

कुरुक्षेत्र में धान खरीद का जायजा लेते नायब सिंह सैनी।

10 अक्टूबर की शाम को दिल्ली से लौटे सैनी 2 दिन दिल्ली में गुजारने के बाद नायब सैनी गुरुवार शाम को चंडीगढ़ पहुंचे। 11 अक्टूबर को उन्होंने सभी भाजपा विधायकों को अपने-अपने हलकों की अनाज मंडी पहुंचकर धान की खरीद का जायजा लेने के निर्देश दिए। नायब सैनी खुद भी कुरुक्षेत्र जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में पहुंचे।

यहां उन्होंने अधिकारियों से किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न आने देने के निर्देश दिए। लाडवा की अनाज मंडी में व्यवस्था खराब मिलने पर 2 अधिकारियों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया और 2 घंटे में हालात सुधारने को कहा।

परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व सांसद नायब सैनी और ADGP आलोक मित्तल।

परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व सांसद नायब सैनी और ADGP आलोक मित्तल।

11 अक्टूबर की शाम को दोबारा दिल्ली निकले सैनी 11 अक्टूबर को पंचकूला के परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर हलचल तेज हुई। सबसे पहले करनाल से पूर्व सांसद संजय भाटिया यहां पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद ADGP आलोक मित्तल ग्राउंड पर पहुंचे। परेड ग्राउंड के आसपास सड़क बनने का काम शुरू हुआ।

शाम को दोबारा चर्चा शुरू हुई कि PM मोदी के विदेश में होने के कारण शपथ ग्रहण समारोह एक-दो दिन और टल सकता है। इसके बाद नायब सैनी दोबारा दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मिलने के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने सबसे पहले अमित शाह से मुलाकात की।

सैनी ने कहा- 17 अक्टूबर को होगा शपथ ग्रहण 12 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी ने कहा कि 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा। प्रधानमंत्री और हमारी टॉप लीडरशिप आएगी। हमारे पर्यवेक्षक आएंगे और वे विधायकों से बात करेंगे। विधायक जो भी फैसला लेंगे वह सर्वोच्च होगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!