एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने 22 गांवों के लिए दिए ई-टिपर,जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखा किया रवाना: एक करोड़ 25 लाख की लागत से करवाए उपलब्ध

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 12 जून। एनएलसी इंडिया लिमिटेड द्वारा सीएसआर 2025-26 के तहत जिले के 22 गावों में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत कचरा एकत्रीकरण के लिए 22 ई-टिपर प्रदान किए।
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने गुरुवार को ई-टिपर को हरी झंडी दिखाकर जिला परिषद से रवाना किया। इस दौरान इन ई-टिपर की चाबी सरपंचों एवं ग्राम सेवकों को सौंपी गई। एनएलसी इंडिया लिमिटेड द्वारा लगभग 1 करोड़ 25 लाख राशि की लागत से यह ई-टिपर उपलब्ध करवाए गए हैं।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि गांव का वातावरण स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखने में यह ई-टिपर उपयोगी साबित होंगे। इन‌ वाहनों का बेहतर संचालन किया जाए। उन्होंने एनएलसी इंडिया लिमिटेड का स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल ने बताया कि ई-टिपर डाण्डूसर, बम्बलू, गुसांईसर, लाखूसर, कतरियासर, रिडमलसर पुरोहितान, नौरंगदेसर, गाढ़वाला, किलचू देवड़ान, हेमेरा, कल्याणसर अगुणा, कानासर, जामसर, कावनी, नालबड़ी, उदासर, रूणिया बड़ाबास, केसरदेसर जाटान, कालासर, मालासर, रामसर एवं बेलासर शेयर कुल 22 गांवों में स्वच्छता कार्य में सहयोग करेंगे।
एनएलसी परियोजना प्रमुख श्री एस. विजय कुमार ने बताया कि एनएलसी द्वारा पूर्व में मार्च 2024 में सीएसआर के तहत 20 ई-टिपर भेंट किए गए थे। आगे भी सामाजिक सरोकारों के विभिन्न कार्यों में सहयोग किया जाएगा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री स्वाति शर्मा, बीकानेर पंचायत समिति प्रधान श्री राजकुमार कस्वा आदि मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!