अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में संबद्ध महाविद्यालय सहित योग संगम-2025’’ का भव्य आयोजन….

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘‘योग संगम-2025’’ का आयोजन
बीकानेर। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल के तहत महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दिनांक 21 जून, 2025 ‘‘योग संगम-2025’’ का भव्य आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ है। इस योग संगम कार्यक्रम में विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ-साथ 495 सम्बद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने भी आॅनलाइन माध्यम से जोड़कर एक साथ योगाभ्यास किया।
मीडिया प्रभारी डाॅ. बिट्ठल दास बिस्सा ने बताया कि विश्वविद्यालय के योग विभाग के संकाय सदस्य डाॅ. हितेन्द्र मारू, सपना बेरवाल, प्रियंका रघुवंशी, यशोवर्धिनी पुरोहित तथा पंतजलि योगपीठ बीकानेर की विद्यार्थी योगिता एवं शोभा ने विश्वविद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों को योगाभ्यास करवाया। इसके साथ ही योग विभाग के विद्यार्थियों द्वारा योग प्रस्तुति भी दी गई।
विश्वविद्यालय कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट नियमित रूप योगाभ्यास करना चाहिए जिससे आपका शारीरिक, मानसिक एवं अध्यात्मिक विकास हो सके। महाविद्यालय योगाभ्यास के लिए विश्वविद्यालय सहयोग करने के लिए तत्पर है। विश्वविद्यालय कुलसचिव एवं वित्त नियंत्रक अरविन्द बिश्नोई ने समस्त विद्यार्थियों, योग प्रशिक्षकों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के स्टाॅफ एवं विद्यार्थियों को योगाभ्यास से जुड़ने पर धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. धर्मेश हरवानी ने योग विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

Categories:
error: Content is protected !!