अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के 5 लाख विद्यार्थियों के साथ होगा ‘‘योग संगम-2025’’ का आयोजन…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल के तहत महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून, 2025 को प्रातः 07ः00 बजे से 08ः00 बजे तक ‘‘योग संगम-2025’’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ है। इस योग संगम कार्यक्रम में विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ-साथ 495 सम्बद्ध महाविद्यालयों के लगभग 5.00 लाख विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को आॅनलाइन माध्यम से जोड़कर एक साथ योगाभ्यास करवाया जाएंगा जिसके लिए महाविद्यालयों को आॅनलाइन लिंक प्रेषित कर दिया गया है। योग संगम कार्यक्रम में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के 05 सर्वश्रेष्ठ योगार्थी को विश्वविद्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएंगा। इसके लिए महाविद्यालयों को योगाभ्यास का वीडियों एवं फोटोग्राफ भेजने हेतु निर्देशित कर दिया गया है।
योग संगम कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आज दिनांक 20 जून, 2025 को सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यो से आॅनलाइन बैठक आयोजित हुई जिसमें महाविद्यालयोे को आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी प्रोटोकाल की पालना करने हेतु निर्देशित कर दिया है।
इस अवसर पर कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने प्राचार्यो से कहा कि महाविद्यालय में अध्ययनत विद्यार्थियों एवं स्टाॅफ सदस्यों को एक जगह बैठाकर विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध लिंक से जुड़ने एवं आॅनलाइन योग करवाने की व्यवस्था करावें। आचार्य दीक्षित ने कहा कि महाविद्यालय प्रतिदिन अध्ययनरत विद्यार्थियों को कम से कम 10 मिनट योगाभ्यास आवश्यक रूप से करावें। यदि महाविद्यालय द्वारा भविष्य में योग से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है तो विश्वविद्यालय स्तर से योग विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही महाविद्यालय योग पाठ्यक्रम संचालित करने हेतु आवेदन करता है तो विश्वविद्यालय अपनी प्रक्रियानुसार संबंद्वता प्रदान करने की कार्यवाही करेंगा।
विश्वविद्यालय कुलसचिव एवं वित्त नियंत्रक अरविन्द बिश्नोई ने प्राचार्यो से कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक महाविद्यालय आॅनलाइन माध्यम से जुड़कर विद्यार्थियों को योगाभ्यास का लाभ लेने हेतु प्रेरित करे। बैठक में परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल,अतिरिक्त कुलसचिव डाॅ. बिट्ठल दास बिस्सा, उप कुलसचिव डाॅ. प्रकाश सारण, योग विभाग प्रभारी डाॅ. धर्मेश हरवानी, सहायक कुलसचिव परीक्षा निर्मल भार्गव उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!