GENERAL NEWS

हिमालय परिवार का दल सिंधु महाकुंभ में भाग लेगा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।हिमालय परिवार, बीकानेर की कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक पार्वती कॉम्पलेक्स में अध्यक्ष नरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. सुषमा बिस्सा की उपस्थिति में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि हिमालय परिवार द्वारा लेह में आयोजित होने वाली 30वीं सिंधु दर्शन यात्रा-प्रथम महाकुंभ में बीकानेर का दल भाग लेगा । सचिव आर के शर्मा ने बताया कि हिमालय के लेह लद्दाख के क्षेत्र की खूबसूरत हरी भरी वादियों, आनंदित प्रफुल्लित करने वाली हवाओं में, बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच होगी यह यात्रा 18 जून को कुरुक्षेत्र से प्रारंभ होगी । मनाली भ्रमण के साथ रोहतांग पास व केलांग होकर 21 जून को लेह पहुंचेगी । दल के सदस्य 22 से 26 जून तक लेह में रहना होने वाले महाकुंभ में भाग लेगें और विश्व प्रसिद्ध पेंगांग लेक का भ्रमण भी करेंगें । 27 जून को कारगिल, 28-29 जून को श्रीनगर के रमणीक स्थलों का भ्रमण करेगें । 30 जून को वैष्णोदेवी दर्शन करके 1 जुलाई की रात को दल बीकानेर के लिये रवाना होगा । पूरी यात्रा के दौरान दर्शनीय स्थल कुरुक्षेत्र, ब्रह्मा सरोवर, कल्पना चावला मेमोरियल, भीमकुंड, हिडिंबा टेंपल, रोहतांग पास, अटल टनल, केलांग, बाराज्ञलाचा पास, टंग मेंलांगला पास, प्रसिद्ध पैंगोंग झील व कारगिल वॉर मेमोरियल का भ्रमण भी किया जाएगा । हिमालय परिवार द्वारा इस यात्रा हेतु बीकानेर के 10 यात्रियों ने पंजीकरण हेतु स्वीकृति दी है और 10 और यात्रियों के साथ दल जाएगा । यह ऐसी यात्रा है जिसमें छोटे विद्यार्थी आयु से लेकर 75 वर्ष के वरिष्ठजन भी आराम से भाग ले सकते है । बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 4 अप्रैल को मन मंदिर में शाम 5 बजे साधारण सभा बैठक में आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए निर्णय लिये जाएगें । बैठक में सुरेश गुप्ता, महेश भोजक, महेश पारीक, आर के शर्मा, अनुज अग्रवाल व अलका ने भी विचार रखे ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!