SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY

आज का पंचांग और राशिफल

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा

आज का पञ्चाङ्ग
➖➖➖➖➖➖➖
दिनांक:- 25 मार्च 2026
वार :- बुधवार
विक्रम संवत् :- 2082
अयन:- उत्तरायण
ऋतु :- शीशर
मास:- चैत्र
पक्ष :- शुक्ल
तिथि:- सप्तमी :- 01:58pm तक पश्चात:- अष्टमी
नक्षत्र :- मृगशिरा 05:34pm तक पश्चात:- आर्द्र
योग :- सौभाग्य
करण :- बव
सूर्यराशि :- मीन
चंद्रराशि :- मिथुन
दिशाशूल :- उत्तर
➖➖➖➖➖➖➖
सूर्योदय :- 06:55am
सूर्यास्त :- 06:45pm
➖➖➖➖➖➖➖
राहुकाल का समय
12:22pm से 01:50pm तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त :-
बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नही होता है

ब्रह्म मुहूर्त:-
04:45am से 05:28am
➖➖➖➖➖➖➖
आज व्रत एवं त्यौहार
➖➖➖➖➖➖➖
वार विशेष
देव :- भगवान गणेश
अधिदेव :- भगवान विष्णु

  • यदि जन्म कुंडली में बुध फलादेश के अनुसार अगर लाभ नही पहुंचा रहा हो और कमजोर हो तो पन्ने को सोने या पीतल में बुधवार को धारण करना चाहिए , जब तक आपके पास पन्ना धारण करने की व्यवस्था ना हो तब तक विधारा की जड़ धारण कर सकते हैं या बुध का मंत्र जाप कर सकते हैं । मंत्र :-
  • ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः ।।
  • यदि जन्म कुंडली में बुध फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो उससे संबंधित दान एवं उपाय करना चाहिए
    दान :-
  • हरा वस्त्र , सबूत मूंग , हरि सब्जी, हरि कांच की चूड़ी किसी कन्या को दान दे।
    उपाय :-
  • मूंग को मंगलवार की रात को जल में भीगा दें एवं बुधवार को दिन में पंछियों को खिलाएं । बुधवार को गाय को हरा चारा, घास या हरी शब्जी खिलाएं, बहन या बुआ को वस्त्र एवं मिठाई भी दान कर सकते हैं ।
    बुधवार को करणीय कार्य :-
  • विद्या, कला,काव्य का प्रारंभ करना नवीन व्यापार करना, नवीन लेखन, पुस्तक का प्रकाशन, धन – सहग्र, प्रार्थना पत्र देना शुभ है।

वार संज्ञा :-

  • बुधवार को मिस्र व साधारण संज्ञा दी गई है अर्थात बुध सामान्य दृष्टि वाला है ना ज्यादा शुभ ना ही ज्यादा अशुभ घात वार :-
  • दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें

वार:- बुधवार
राशि :- कर्क

अशुभ फल नाशक पदार्थ :-

  • बुधवार अगर किसी जातक के लिए अशुभ हो तो वह जातक तिल व पके हुवे दूध का दान कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी

अभिजीत मुहूर्त

  • बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नही होता है क्योंकि बुधवार को अभिजीत मुहूर्त वाले समय राहु काल चल रहा होता है परंतु कुछ विशेष चोगड़ियो में आप कार्य कर सकते हैं
    लाभ :-
  • 6:50am से 8:15am
    अमृत :-
  • 8:16am से 9:34am
    शुभ :-
  • 11:00am से 12:28pm
    ➖➖➖➖➖➖➖
    राशिफल
    मेष राशि :-

व्यापार-व्यवसाय में समस्याएं उत्पन्न होंगी.नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. संपत्ति को लेकर परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी. बुधवार का दिन ही उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. किसी नए काम की शुरुआत न करें वरना आपको नुकसान हो सकता है.

वृषभ राशि :-

वृषभ राशि के जातक अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. नए काम की शुरुआत सोच विचार कर करें. बुधवार का दिन आपका सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी, परंतु परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में विरोधी व्यक्ति आपका काम बिगाड़ सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी. आर्थिक तौर से यह समय अच्छा नहीं है.

मिथुन राशि :-

बुधवार को परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे. बुधवार का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. दफ्तर में अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. आपको कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकेगी, जिससे रुका हुआ काम शुरू होगा. नौकरी वर्ग वालों के लिए का अच्छा है. दफ्तर में वरिष्ठ आपके कार्यों की तारीफ करेंगे.

कर्क राशि :-

व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं, लेकिन आप अपरिचित व्यक्तियों से सावधान रहें. बुधवार का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. बुधवार को मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. बुधवार को आप अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं. किसी विवाद से दूर रहें. बुधवार को आप अपनी वाणी पर संयम रखें.

सिंह राशि :-

पत्नी और बच्चों के साथ बुधवार का दिन अच्छा बीतने वाला है. बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा है. सोचे हुए काम पूरे होंगे. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. बुधवार को आप अपना पर्सनल कोई काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आगामी समय में आपको लाभ होगा. ध्यान रखें कि आप अपनी पर्सनल बातें किसी से न कहें.

कन्या राशि :-

बुधवार को किसी नजदीकी व्यक्ति से आपको नुकसान होगा. बुधवार का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा. बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी. इसी तरह दिन के दौरान प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सामने आ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी. दफ्तर में व्यर्थ के विवादों से दूर रहें और हां वाणी पर संयम रखें, क्योंकि ऐसा ना किया तो आपकी छवि खराब हो सकती है.

तुला राशि :-

तुला राशि के जातकों को बुधवार को किसी से पर्सनल मदद लेनी पड़ सकती है. बुधवार का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा. स्वास्थ्य का ख्याल रखें. लंबी यात्रा आदि पर जाएं, तो अपने सामान का ध्यान रखें. किसी विवाद में आप को फंसाया जा सकता है. इस बात का ध्यान रखें. अच्छा होगा सतर्क रहें. व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी. आर्थिक तौर से बुधवार को कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आएगी.

वृश्चिक राशि :-

बुधवार को आपका दिन मांगलिक रहेगा. किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार मन में बन सकता है, जिसमें आपको आर्थिक मदद प्राप्त होगी. ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे. बुधवार को किसी लंबी यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है. घर में कोई नया मेहमान आएगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग होंगे.

धनु राशि :-

बुधवार को पुराने चल रहे विवाद खत्म होंगे. आपको पैतृक संपत्ति में आपका अधिकार प्राप्त होगा. बुधवार का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है. मन में चल रहे विचारों को बुधवार को पूरा करने में सफल होंगे. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे. बुधवार को किसी खास व्यक्ति का घर में आगमन होगा. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे.

मकर राशि :-

बुधवार को किसी नए कार्य की शुरुआत आप कर सकते हैं. परिवार में किसी की नौकरी लग सकती है. आर्थिक तौर से बुधवार का दिन अच्छा रहेगा. बुधवार का दिन अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी. परिवार में आपको कोई विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है. परिवार में चल रहे पुराने विवाद खत्म होंगे. वाणी पर संयम रखें.

कुम्भ राशि :-

व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ेगा. बुधवार को पुराने मित्र से विवाद हो सकता है. बुधवार का दिन आपके लिए कुछ परेशानी से भरा रहेगा. पारिवारिक मतभेद और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बनी रहेगी.

मीन राशि :-

घर में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं. बुधवार को किसी खास और जानकार व्यक्ति से मुलाकात होगी. बुधवार को आपकी दुश्मन भी आपके मुरीद होंगे. आर्थिक क्षेत्र में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं. बुधवार का दिन अच्छा रहेगा. किसी नए कार्य की शुरुआत होगी. कोई बड़ा ऑफर बुधवार को आपको मिल सकता है, जिससे आने वाले समय में लाभ होगा. पैरेट्स बुधवार के दिन किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं.

================================================================

मेरा और आपका सुविचार
जो हमे प्राप्त है वो प्रयाप्त है

ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!