रामेन डेका होंगे छत्तीसगढ़ के नए गवर्नर:महाराष्ट्र में रमेश बैस की जगह सीपी राधाकृष्णन; ओम माथुर सिक्किम के राज्यपाल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रामेन डेका होंगे छत्तीसगढ़ के नए गवर्नर:महाराष्ट्र में रमेश बैस की जगह सीपी राधाकृष्णन; ओम माथुर सिक्किम के राज्यपाल

रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। - Dainik Bhaskar

रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ के समेत 10 राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। रामेन डेका छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल होंगे। अभी ये जिम्मेदारी बिस्वभूषण हरिचंदन के पास है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की।

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। अभी रमेश बैस महाराष्ट्र के गवर्नर हैं। बैस छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और रायपुर लोकसभा सीट से 7 बार सांसद रहे हैं। इसी तरह, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को हटाकर ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम के राज्यपाल का पद सौंपा गया है। माथुर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी रह चुके हैं।

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। मंगलदोई लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं।

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। मंगलदोई लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं।

जानिए कौन हैं छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ था। वे असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर दो बार सांसद रह चुके हैं। वह BJP के संस्थापक सदस्यों में भी हैं। असम बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं।

छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल होंगे रामेन डेका

रामेन डेका छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल होंगे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव और आनंदीबेन पटेल राज्य का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं। पूर्णकालिक राज्यपाल के रूप में 8 राज्यपाल प्रदेश में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रदेश के पहले गवर्नर डीएन सहाय थे।

बिस्वभूषण हरिचंदन करीब डेढ़ साल से छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हैं।

बिस्वभूषण हरिचंदन करीब डेढ़ साल से छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हैं।

डेढ़ साल राज्यपाल रहे बिस्वभूषण हरिचंदन

फरवरी 2023 में बिस्वभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वे करीब डेढ़ साल इस पद रहे। अब उनकी जगह असम के रामेन डेका ये जिम्मेदारी संभालेंगे।

बीजेपी के सीनियर लीडर ओम प्रकाश माथुर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी रह चुके हैं।

बीजेपी के सीनियर लीडर ओम प्रकाश माथुर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी रह चुके हैं।

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी रहे ओम माथुर सिक्किम के राज्यपाल

सिक्किम के गवर्नर बनाए गए बीजेपी के सीनियर लीडर ओम प्रकाश माथुर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान वे राज्य बीजेपी के प्रभारी थी। उन्हीं की रणनीति पर आगे बढ़ते हुए बीजेपी ने प्रदेश में 54 सीटें जीती थी।

रमेश बैस और बिस्वभूषण हरिचंदन को किसी राज्य का प्रभारी नहीं

राज्यपालों की सूची के मुताबिक महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस को फिलहाल किसी राज्य का प्रभार नहीं दिया गया है। यानी वे नए राज्यपाल की शपथ के बाद गवर्नर नहीं रहेंगे। इसी तरह बिस्वभूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल को भी किसी राज्य का प्रभार नहीं दिया गया है।

Categories:
error: Content is protected !!