राजसमंद कलेक्टर का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान:राजस्थान सम्पर्क उत्कृष्टता पुरस्कार से जयपुर में किया सम्मानित
राजसमंद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजसमंद कलेक्टर बालमुकुंद असावा को जयपुर में सम्मानित किया।
राजसमंद कलेक्टर बालमुकुंद असावा का सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में सम्मान किया। सीएम शर्मा ने कलेक्टर को राजस्थान सम्पर्क उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया। लोक सेवा दिवस के अवसर पर एचसीएम रिपा जयपुर में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। जहां प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिविल सेवकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिले के अधिकारी कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी के वीसी रूम में वर्चुअली उपस्थित रहे।
जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव सुधांश पंत भी उपस्थित रहे। कलेक्टर बालमुकुंद असावा को राजस्थान संपर्क पोर्टल में व्यक्तिगत श्रेणी में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। संपर्क पोर्टल पर लोक शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निस्तारण के लिए सम्मानित किया गया। राज्य सरकार के संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण में बेहतर कार्य करने पर राजसमंद जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा सहित प्रदेश के 13 आईएएस अधिकारियों का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सम्मान किया गया। सिविल सेवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में जन शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर सीएम द्वारा प्रशंसा पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। राजसमंद कलक्टर असावा को यह सम्मान डीडवाना कुचामन जिला कलक्टर रहते वर्ष 2024 में संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए दिया गया।
Add Comment