यूपी की 15 हॉट सीटों का रिजल्ट:छह सीट जीती भाजपा, 6 पर इंडी की जीत; 3 सीटों पर इंतजार

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

यूपी की 15 हॉट सीटों का रिजल्ट:छह सीट जीती भाजपा, 6 पर इंडी की जीत; 3 सीटों पर इंतजार

लखनऊ

यूपी में लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ है। 15 हॉटसीट पर 11 पर रिजल्ट आ चुका है, जबकि 4 सीट पर टक्कर है।

अमेठी से स्मृति ईरानी, सुल्तानपुर से मेनका गांधी और लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा टेनी को हार का सामना करना पड़ा। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 124835 वोटों से हार गए हैं।

वहीं वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेढ़ लाख वोटों के मार्जिन से जीत गए हैं। राहुल गांधी ने रायबरेली में बड़ी जीत दर्ज की है। उनकी जीत का मार्जिन 3.73 लाख है। कैसरगंज सीट से भाजपा कैंडि​​​​​​​डेट करणभूषण ने जीत हासिल की है।

गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी रविकिशन और मैनपुरी से डिंपल यादव ने जीत हासिल की है। गाजीपुर से अफजाल अंसारी ने 1.20 लाख मार्जिन से जीत दर्ज की है। मथुरा में हेमा मालिनी भी ढाई लाख से ज्यादा वोटों से लीड कर रही हैं। नगीना सीट पर चंद्रशेखर ने जीत हासिल की है।

लाइव अपडेट्स

46 मिनट पहले

मैनपुरी से जीतीं डिंपल यादव

मैनपुरी से अखिलेश यादव की पत्नी और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने 221639 वोटों से जीत हासिल की है।

05:41 PM4 जून 2024

मेरठ से अरुण गोविल जीते

मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने जीत हासिल की है। गोविल ने यह जीत महज 9 हजार वोटों से ज्यादा वोटों से हासिल की है।

05:30 PM4 जून 2024

मथुरा से हेमा मालिनी जीतीं

हेमा मालिनी ने मथुरा से जीत दर्ज की है। उनकी जीत का मार्जिन 270424 है। उन्होंने इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर को मात दी।

05:11 PM4 जून 2024

गाजीपुर में अफजाल अंसारी की 1.20 लाख मार्जिन से जीत

गाजीपुर से अफजाल अंसारी 120707 वोटों से जीत गए हैं। अफजाल अंसारी को 519142 और भाजपा के पारस नाथ राय को 398435 वोट मिले।

04:47 PM4 जून 2024

आजमगढ़ में निरहुआ 1.24 लाख वोट से हारे 

आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 124835 वोटों के मार्जिन से जीत गए हैं। धर्मेंद्र को 404983 और दिनेश लाल यादव निरहुआ को 280148 वोट मिले।

04:37 PM4 जून 2024

सुल्तानपुर से मेनका गांधी हारीं

सुल्तानपुर सीट से मेनका गांधी 34444 वोटों के अंतर से हार गई हैं। सपा के रामभुआल निषाद ने 393051 वोटों के साथ जीत दर्ज की। मेनका गांधी को 358607 वोट मिले हैं।

04:32 PM4 जून 2024

पीएम मोदी 152355 वोटों के मार्जिन से जीते

वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 लाख 52 हजार 513 वोट से जीते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को 459084 वोट मिले। पीएम मोदी की यह जीत 2014 और 2019 से छोटी है। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को 4 लाख 60 हजार 457 वोट मिले हैं।

04:18 PM4 जून 2024

मैनपुरी में डिंपल यादव 220815 वोटों से आगे

मैनपुरी में डिंपल यादव 220815 वोटों से आगे चल रही हैं। अभी तक के रुझानों में डिंपल यादव को 596710 और जयवीर सिंह को 375895 वोट मिले।

04:10 PM4 जून 2024

जीत के बाद बढ़ाई राहुल गांधी की सुरक्षा

रायबरेली से राहुल गांधी ने बड़ी जीत दर्ज की है। इसके बाद कांग्रेस नेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

03:34 PM4 जून 2024

रायबरेली से राहुल जीत, मार्जिन 3.73 लाख

राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव जीत गए हैं। वोट मार्जिन 373280 है। राहुल को 661997 और दिनेश प्रताप सिंह को 288717 वोट मिले हैं।

03:16 PM4 जून 2024

92432 वोट से पिछड़े निरहुआ

आजमगढ़ में सपा के धमेंद्र यादव 92432 वोटों से लीड कर रहे हैं। धर्मेंद्र यादव को 273002 और दिनेश लाल यादव निरहुआ को 180570 वोट मिले हैं।

02:57 PM4 जून 2024

यूपी में सबसे बड़ी जीत की ओर राहुल

राहुल गांधी यूपी में सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। वोटों का मार्जिन 319256 का है। अभी तक के रुझानों में राहुल को 577493 और दिनेश प्रताप सिंह को 258237 वोट मिले हैं।

02:48 PM4 जून 2024

स्मृति ईरानी 1 लाख से ज्यादा वोटों से पिछड़ गईं

अमेठी में किशोरी लाल 102429 वोटों से लीड कर रहे हैं। यहां स्मृति ईरानी को 249934 और किशोरी लाल को 352363 वोट मिले हैं।

02:38 PM4 जून 2024

मेरठ में अरुण गोविल से 7486 वोटों से पीछे 

मेरठ में भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल सपा की सुनीता वर्मा से 7486 वोटों से पीछे चल रहे हैं। अभी तक के रुझानों में सुनीता वर्मा को 416408 और अरुण गोविल को 408922 वोट मिले।

02:29 PM4 जून 2024

सुल्तानपुर में 24624 वोटों से पिछड़ गईं मेनका

सुल्तानपुर से मेनका गांधी 24624 वोटों से पीछे चल रही हैं। अभी तक के रुझानों में मेनका गांधी को 204690 और सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद को 229314 वोट मिले हैं।

01:35 PM4 जून 2024

पिछले साल से बड़ी जीत की ओर किशोरी लाल

अमेठी में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। अभी तक के रुझानों में किशारी लाल 91578 वोटों से लीड कर रहे हैं। किशोरी लाल को 321051 और स्मृति ईरानी को 229473 वोट मिले। पिछले लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने 55120 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। जबकि किशोरी लाल उनसे बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

12:58 PM4 जून 2024

राहुल गांधी को 187508 वोटों की बढ़त

रायबरेली में राहुल गांधी बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। 187508 वोटों की बढ़त पर हैं। अभी तक के रुझानों में राहुल को 336366 और निदेश प्रताप सिंह 148858 वोट मिले हैं।

12:48 PM4 जून 2024

रायबरेली में राहुल के सामने भाजपा प्रत्याशी ने हार मानी

ये रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह का पोस्ट है।

ये रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह का पोस्ट है

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!