श्री सिद्धा,महिला समूह, सेवा भारती एवं लीनियस क्लब परिणीता के द्वारा जयपुर के सेवा धाम के विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए नेशनल हीरोज के रूप में प्रतियोगिता

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर। श्री सिद्धा,महिला समूह, सेवा भारती एवं लीनियस क्लब परिणीता के द्वारा जयपुर के सेवा धाम के विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए नेशनल हीरोज के रूप में प्रतियोगिता
रखी गई । विद्यालय के गेट पर आने वाले सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार ने तिलक लगाकर स्वागत किया फिर दीप प्रज्वलन एवं छात्रों के द्वारा सुंदर प्रार्थना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । डॉ दिव्या वालिया ने सभी सदस्यों का परिचय दिया साथ ही सभी शिक्षिकाओं का नाम के साथ विशेषताएं जोड़ते हुए क्रम में सुंदरता से परिचय करवाया।
प्रतियोगिता में 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया और सभी की वेशभूषा हाव- भाव एकदम बने हुए व्यक्तित्व को प्रदर्शित कर रहे थे। बहुत ही सुंदरता के साथ सभी ने अपनी अभिव्यक्ति दी। वंदना ,मुस्कान एवं दिशा ने निर्णायक का कार्य किया।इस अवसर पर समूह की कोऑर्डिनेटर डॉ राकेश कालरा, संरक्षक डॉ राजवीर आर्य एवं को कोऑर्डिनेटर डॉ दिव्या वालिया ने साथ खड़े होकर क्रमशः एक-एक करके सभी शिक्षिकाओं का सम्मान किया। डा कुमुद जी ने विजेता छात्रों को समूह के सभी साथियों के साथ खड़े होकर पारितोषिक वितरित किए एवं विद्यालय की अन्य सभी प्रतिजोगियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए शेष उपस्थित सभी ढाई सौ विद्यार्थियों को पढ़ाई में उपयोग आने वाली सामग्री वितरित की गई। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य भारती जी वह पूर्व प्रधानाचार्य हरस्वरूप जी ने धन्यवाद दिया तथा आभार प्रदर्शित किया। कार्यालय में सभी ने चाय व बिस्किट ग्रहण किये।

Categories:
error: Content is protected !!