बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए उनके आवास पर पीला पंजे का वार कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को फिर जिला पुलिस की टीम ने तस्करी में लिप्त बदमाश के घर पर जेसीबी चलाई। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर बज्जू कस्बे के धोराबास में तस्करी मामलों में लिप्त मांगीलाल के करीब दो बीघा जमीन में बने मकान को तोड़ डाला और करोड़ों रूपये की सरकारी जमीन खाली करवाई। पुलिस ने इस जमीन को सरकारी बताते हुए यहां बने घर को पूरी तरह जमीदोज कर दिया। जेसीबी मशीन के सहयोग से कच्चे और पक्के सभी निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। दावा किया जा रहा है कि यह जमीन करोड़ों रुपए की है। पुलिस रेंजी आईजी ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरपीएस प्यारेलाल शिवरान के सुपरविजन में बज्जू उपखंड अधिकारी, तहसीलदार बज्जू व वृताधिकारी कोलायत संग्रामसिंह की मौजूदगी में इस कब्जे को तोड़ा गया। इस कार्रवाई में कोलायत,बज्जू,रणजीतपुरा,गजनेर,हंदा व पुलिस थाने का जाब्ता तैनात रहा।बताया जा रहा है कि मांगीलाल मूल रूप से फलौदी जिले के राणेरी का रहने वाला है। लंबे समय से वो बीकानेर के बज्जू थाना क्षेत्र में रहता है। बज्जू खालसा के धोरावास में उसने कुछ समय पहले ही मकान बनाया था। ये सरकारी जमीन है।
Latest Posts
- 71 साल से बीकानेर दशहरा कमेटी से जुड़ा झाँब परिवार, तीन पीढ़ियों से निभा रहा परंपरा और सेवा का दायित्व

- मोरवी गुरुकुल में फेस्टारा नाइट एक्सपो की टीम ने बच्चों के साथ मनाया नवरात्रि उत्सव

- ईसीबी में नवरंग–2026 गरबा-डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

- कोटा विवि की प्रो.अनुकृति शर्मा ने ताजिकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिया व्याख्यान, पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में करियर अवसरों की संभावनाओ को तलाशा

- पार्षद सेवा केंद्र की शुभारंभ -पार्षद शंकर तंवर का नवाचार

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


