बीकानेर 10 जनवरी। बीकानेर में चल रहे तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय उष्ट्र उत्सव के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान संस्थान में वेटरनरी विश्वविद्यालय की प्रदर्शनी स्टॉल का आयोजन किया गया। निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी को वेटरनरी विश्वविद्यालय की विभिन्न तकनीकों, देशी गाय की नस्लों एवं पशुपालकों हेतु उपयोगी पुस्तिकाओं का प्रदर्शन किया गया। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास, एन.आर.सी.सी., बीकानेर के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पूनिया एवं विश्वविद्यालय प्रथम महिला सुनीता व्यास ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी का ऊंट उत्सव में सम्मिलित होने वाले विभिन्न वैज्ञानिक, पशुपालक, विदेशी सैलानियों, विद्यार्थियों एवं आमजन ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ऊंट उत्सव के दौरान राजुवास स्टॉल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी के दौरान स्टॉल का आयोजन डॉ. देवीसिंह एवं डॉ. संजय सिंह की देखरेख में किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के अवसर पर राजुवास प्रदर्शनी का आयोजन…
January 10, 2026
1 Min Read
You may also like
THE INTERNAL NEWS
Topics
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE177
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING104
- ASIAN COUNTRIES121
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL435
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS5,901
- EDUCATION161
- EUROPEAN COUNTRIES19
- GENERAL NEWS2,393
- MIDDLE EAST COUNTRIES24
- NATIONAL NEWS17,628
- PACIFIC COUNTRIES6
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY633
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION91
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS7
- US63
- WEAPON-O-PEDIA79
- WORLD NEWS860











Add Comment