कोविड प्रोटोकोल की पालना न करने वाले 4 संस्थानों को नगर निगम द्वारा अस्थाई रूप से सीज किया गया है। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वाले 10 व्यक्तियों तथा 2 संस्थानों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए शास्ति वसूली गई है। निगम आयुक्त एएच गौरी ने बताया कि गुरुवार को प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया तथा नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा ने भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रोटोकॉल की पालना न करने वाले बड़े संस्थानों-प्रतिष्ठानों पर कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्थाई रूप से सीज किया गया। सीज किए जाने वाले संस्थानों में अंबेडकर सर्किल स्थित आईसीआईसीआई होम लोन बैंक एवं पाश्र्वनाथ आइसक्रीम तथा मेडिकल चौराहा स्थित स्वास्तिक मेडिकोज और एसआर मेडिकोज शामिल हैं। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वाले 10 व्यक्तियों तथा 2 संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक-एक हजार सहित कुल दो हजार रुपये की शास्ति वसूली गई। इस कार्यवाही में राजस्व अधिकारी अलका बुरड़क तथा जगदीश खींचड़ के नेतृत्व में सभी स्वच्छता निरीक्षक एवं जमादार आदि साथ रहे। इस दौरान निगम आयुक्त ने आमजन से कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने की अपील की है तथा कहा है कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सतत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
Latest Posts
- Rajasthan’s 25 Women Police Personnel Join First NSG Mahila Commando Conversion Course at Manesar

- नागौरी तेलियान विकास समिति, बीकानेर द्वारा आयोजित तीसरा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न
- महिलाओं का मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विस्तार व्याख्यान आयोजित
- हर रविवार खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने शुरू की ‘संडे स्पोर्ट्स लैब ’ पहल
- राजस्थान-पंजाब सीमा पर कानून-व्यवस्था को लेकर अंतरराज्यीय समन्वय बैठक
Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


